महिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, सुड़िंयाॅ कुआ, बशारतपुर, गोरखपुर सन् 1987 में स्थापित, सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 21-1860 के अन्तर्गत सन् 1991 में पंजीकृत संस्था है। संस्था गोरखपुर शहर की मलिन बस्ती सुड़ियां कुआॅ बशारतपुर में स्थापित एक सामाजिक संस्था है, जिसके कार्य क्षेत्र के अन्तर्गत गरीब महिला/पुरूष, विधवा, विकलांग, परित्यक्त बीमार, अनपढ-गवांर, हर समुदाय, माता-पिता विहिन बच्चे, वृद्ध को आर्थिक दृष्टि से सुद्धढ़ बनाने, न्याय दिलाने, प्रशिक्षित कर रोजगार में लगाने, नशा उन्मुलन, आदि सामाजिक सरोकार रखने वाले कायों में लगी हुई है। वर्तमान समय में संस्था गोरखपुर व देवरिया जनपद में हस्तशिल्पियों के उत्थान व व हस्त शिल्प के विकास तथा कृषि क्षेत्र में किसानों के हित में खेतों में नये शोधित बीज प्रयोग करने हेतु जागरूकता फैलाने के कार्य में संलग्न है। संस्था द्वारा सामाजिक कुरितियों, बिमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने में लगी हुई है। आज बेरोजगारी की समस्या सरकार के सामने प्रश्न चिन्ह बनकर मुह चिढ़ा रही है। ऐसे में संस्था रोजगार परक प्रशिक्षण के माध्यम से बेरोजगार को रोजगार से जोड़ने के महान कार्य में लगी हुई है। संस्था द्वारा कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में भी निरन्तर कार्य किए जा रहे है। समूह की आवधारणा व अल्प बचत समूह की कल्पना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। युवाओं/युवतियों के विकास हेतु कई प्रकार की योजनाएॅ संचालित है और कुछ संचालन के लिए तैयार है। प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, सूखा,भूकम्प आदि के प्रति लोगों को सचेत करने, जान माल की रक्षा करने, प्रभावित लोगों को सहायता दिलाकर उन्हें व्यस्थित करने के कार्य में लगी हुई है। संस्था अपने उद्देश्य पूर्ति हेतु सर्वथा जागरूक है, संस्था अपने उद्देश्य पूर्ति में सतत् प्रयत्न शील है। संस्था द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय व शहरी-गरीब महिलाओं के लिए भी कार्य किये जा रहे हैं। वर्तमान वर्श में संस्था द्वारा कराये गये कार्यो का विवरणः- 1. कृषक जागरूकता शिविर- संस्था द्वारा गोरखपुर व देवरिया के सुदूंद ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को जागरूक बनाने हेतु कई ग्राम सभाओं में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित किसानों को शोधित नये बीज का प्रयोग करने, वर्मी कम्पोस्ट खाद का उपयोग करने खेती के लिए नये अत्याधुनिक उपकरणों का प्रयोग करने आदि कृषि से सम्बन्धित जानकारियाॅ दी गयी। संस्था द्वारा देवरिया जनपद के मस्टोडरगिर मठिया,घमउर परशुराम, भटवलिया, गौरीबाजार में तथा गोरखपुर जनपद के माल्हनपार, पिडिया, भसुरिया, बांसगाॅव, सिकरीगंज, चैरीचैरा में इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया गया। भारत कृषि प्रधान देश है किसानों को जागरूक कर व खेती के ल